Monday Apr 20, 2026

क्वेराला घाटी के भोलेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर कई कार्यक्रम होंगे

देवभूमि टुडे

चंपावत। क्वेराला घाटी के भोलेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर तीन दिनी महोत्सव 14 फरवरी से शुरू होगा। यह निर्णय मेला आयोजन समिति की बैठक में लिया गया।

मेला संयोजक प्रकाश चंद्र जोशी शूल ने बताया कि 14 फरवरी को भोलेश्वर मंदिर विकास एवं मेला समिति की मेला पूर्व समीक्षा बैठक होगी। इसी दिन स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ गोष्ठी, शिवधूनी जागरण, अभिषेक एवं ध्वनि परिक्रमा, भगवान भोले शंकर की आरती भजन-कीर्तन, फलाहार के बाद रात को बेड की होली गायन होगा।

 

 

शिवरात्रि को 15 फरवरी को योग प्राणायाम व्यायाम नैतिक प्रवचन, पवित्र संगम पर पूर्ण स्नान एवं सूर्य उपासना प्रार्थना, सुबह 9 बजे शिव जलाभिषेक, 11 बजे से सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं एवं जय भोलेश्वर क्रिकेट प्रतियोगिता, माइयों की समाधि परिक्रमा, हवन यज्ञ, खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण, शिव महाप्रसाद वितरण, संध्याकालीन आरती, भंडारा फलाहार और अखंड भजन-कीर्तन के साथ रात्रि जागरण होगा।

16 फरवरी को संगम पर पूर्ण स्नान, शिव जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना के अलावा 11 बजे से नशा मुक्ति परिवेश एवं स्वच्छ पर्यावरण के तहत नशा मुक्ति गोष्ठी की जाएगी। मेले का विसर्जन शाम 5 बजे होगा।

संचालक मंडल में चंद्रशेखर जोशी, भुवनेश जोशी, महेश जोशी, मटेला के ग्राम प्रधान अजय नरियाल, अमकड़िया की प्रधान व BJP महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेखा भट्ट, प्रेमबल्लभ भट्ट, दलीप सिंह, हेतसिंह बोहरा आदि शामिल हैं।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.