Sunday Feb 22, 2026

लोहाघाट क्षेत्र के सीमांत सेलपेडू गांव के चमोला तोक की घटना

भगवती देवी ने बहादुरी से 4 मवेशियों को बचाया

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट क्षेत्र के सीमांत सेलपेडू गांव के चमोला तोक में हयात सिंह और रजनी देवी की संयुक्त गौशाला में आज 21 फरवरी की शाम एकाएक भीषण आग लग गई। आग से गौशाला में बंधे 3 मवेशियों (1 भैंस व 3 बकरियां ) की मौत हो गई। की जलकर मौत हो गई। आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है।

गौशाला में आग।

आग लगने की जानकारी मिलने पर बड़ी तादात में ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच आग बुझाने में हाथ बंटाया। ग्रामीणों के मुताबिक गांव की भगवती देवी ने अपनी जान को खतरे में डालते हुए गौशाला में बंधे 2 बैलों व 2 भैंसों को बाहर निकाल कर उनकी जान बचाई गई। सूचना पर SDM नीतू डांगर, तहसीलदार, कानूनगो और राजस्व विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंची। ग्राम प्रधान राधिका देवी व प्रतिनिधि चंचल सिंह सामंत तथा पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भीमदत्त पंत ने बताया कि आग लगने से ग्रामीण हयात सिंह को काफी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित को उचित मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही आग से झुलसे मवेशियों के उपचार की भी मांग की है। SDM नीतू डांगर ने कहा कि पीड़ित की प्रशासन के द्वारा पूरी मदद की जाएगी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.