Thursday Oct 22, 2026

बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 24.60 ग्राम स्मैक बरामद

देवभूमि टुडे

चंपावत/बनबसा। 24.60 ग्राम स्मैक के साथ तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

जानकारी के मुताबिक बनबसा पुलिस ने 20 अक्टूबर की रात धनुषपुल क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों की तलाशी ली। इसी दौरान उनके पास से स्मैक बरामद हुई। 24.60 ग्राम स्मैक के साथ तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अनूप सक्सेना उर्फ कल्लू से 8.32 ग्राम, गौरव सक्सेना से 8.13 ग्राम और देवेंद्र सिंह से 8.15 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक की कुल कीमत 7.38 लाख रुपये आंकी गई है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.