Tuesday Nov 10, 2026

26 का उत्तराखंड...1

चंपावत की 2 और लोहाघाट की 1 एंबुलेंस में तकनीकी खामी

तल्लादेश मंच, पंचेश्वर एवं बाराकोट की एंबुलेंस से किया गया है वैकल्पिक व्यवस्था

देवभूमि टुडे

चंपावत। आपात चिकित्सा सेवा 108 की एंबुलेंस सेवा चंपावत जिले में चरमराई है। चंपावत की 2 और लोहाघाट की 1 एंबुलेंस तकनीकी खराबी आने से ऑफ रूट है। जाहिर है कि इन 3 एंबुलेंसों के खराब होने से इमरजेंसी में दुश्वारी होगी।

CAMP (Community Action Through Motivation Programme) द्वारा संचालित आपात चिकित्सा सेवा 108 की चंपावत जिले में कुल 10 एंबुलेंस संचालित हो रही हैं। लेकिन इनमें से 3 एंबुलेंस कई दिनों से खराब है। चंपावत की 1 IF (Inter-Facility Transfer) एंबुलेंस सहित 2 और लोहाघाट की 1 एबुलेंस ठप पड़ी हैं। एंबुलेंस में इंजेक्टर सहित कई अन्य तकनीकी खराबी आई है। इन्हें ठीक कराया जा रहा है। एंबुलेंस के ऑफ रूट होने से दूसरे केंद्रों से व्यवस्था तो की गई है, लेकिन अतिरिक्त दूरी को तय करने में अधिक वक्त लग रहा है। कई बार तो एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच पाती, जिससे मरीज की परेशानी बढ़ जाती है।

जिले में हैं ये 10 एंबुलेंस:

चंपावत में 2 और लोहाघाट, टनकपुर, सूखीढांग, बाराकोट, पाटी, रीठा साहिब, सीमांत तल्लादेश के मंच एवं पंचेश्वर में 1-1

क्या कहते हैं प्रभारी:

चंपावत और लोहाघाट की 3 एंबुलेंसों में खामी आई है। तीनों एंबुलेंस मरम्मत के लिए हल्द्वानी भेजा गया है। जल्द ही तीनों एंबुलेंस को ठीक करा उनका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। काम बाधित न हो, इसके लिए नजदीकी केंद्रों की एंबुलेंस से वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

भास्कर शर्मा,

जिला प्रभारी,

108 की एंबुलेंस सेवा।

प्रतीकात्मक फोटो।

 

ताकि हो सकें हालात बेहतर...

आज ही उत्तराखंड की 26वां स्थापना दिवस मना है। विकास और उपलब्धियों की जानकारी सूचना और सरकारी माध्यमों ने दी है। इसे 'देवभूमि टुडे' दोहराएगा नहीं। अलबत्ता आज 9 नवंबर से हम एक सीरीज शुरू कर रहे हैं। समस्या को सामने लाया जा सके। ताकि समस्या रूपी बीमारी का जिम्मेदार इलाज कर सकें। और व्यवस्था बेहतर हो सके और लोगों को लाभ मिल सके।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.