Tuesday Apr 21, 2026

खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोहाघाट क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया

एक व्यापारी को खाद्य पदार्थों के रखरखाव एवं सफाई व्यवस्था में खामी के लिए चेतावनी दी

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोहाघाट क्षेत्र से ओट्स, बिस्किट, रोस्टेड सेमया, दलिया सहित कुल 6 नमूने लिए। इन नमूनों को राजकीय प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जा रहा है। कल 29 नवंबर को लोहाघाट क्षेत्र में कर खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के रखरखाव, गुणवत्ता, स्वच्छता एवं साफ-सफाई व्यवस्था की जांच की गई।

इस दौरान खाद्य पदार्थों के रखरखाव एवं सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाए जाने पर एक खाद्य प्रतिष्ठान चलाने वाले कारोबारी को चेतावनी दी गई। भविष्य में सभी व्यवस्थाओं को मानक के अनुसार सुधारने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही सभी खाद्य कारोबारियों को गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों को स्वच्छ एवं उपयुक्त रखरखाव के साथ ही संग्रहित व विक्रय करने के निर्देश दिए गए। अभियान दल में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी एवं सहायक दिनेश फर्त्याल शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.