Tuesday Dec 16, 2025

24 नवंबर से खराब था चंपावत के मुख्य डाकाघर का सिस्टम

UPS फुंकने से पूरे 6 दिन ठप रहीं सेवाएं

देवभूमि टुडे

चंपावत। पूरे एक सप्ताह तक चंपावत के GPO (प्रधान डाकघर) का कामकाज ठप था। लेकिन अब अच्छी खबर है। डाकघर का फुंका UPS ठीक कर लिया गया है। और इसी के साथ अब दिसंबर के पहले दिन यानी सोमवार से विभागीय कामकाज फिर शुरू हो जाएगा।

 

चंपावत के GPO में इस सप्ताह के पहले दिन यानी 24 नवंबर की सुबह 9 बजे UPS फुंक गया था। तबसे आज 29 नवंबर तक यानी पूरे सप्ताह कामकाज डाक विभाग के कामकाज पर ब्रेक लगा रहा। जमा-निकासी से लेकर स्पीड पोस्ट ही नहीं, आधार कार्ड बनाने तक की सेवा बाधित रही।  विभाग ने विकास भवन स्थित शाखा डाकघर से जरूरी कार्यों को सुचारू करने की कोशिश की है, लेकिन इससे भी कोई विशेष मदद नहीं मिली। अलबत्ता अब खामी दूर  कर UPS सही कर लिया गया है।

चंपावत पोस्ट मास्टर आईडी जोशी का कहना है कि आज देर शाम करीब साढ़े 6 बजे सिस्टम ठीक हो गया है। फुंके UPS के बदले नया UPS इस्टॉल तो करने के साथ ही UPS के लिए अलग बिजली की अलग लाइन बना दी गई है। सोमवार से कामकाज सुचारू हो जाएगा।

पोस्ट मास्टर आईडी जोशी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2025. All Rights Reserved.