Thursday Sep 10, 2026

फाइनल मुकाबले में अल्मोड़ा ने पीलीभीत को हराया

खेल भावना के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा में मददगार हैं खेल: कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम 

देवभूमि टुडे 

चंपावत। SSB (सशस्त्र सीमा बल) की चंपावत स्थित पंचम वाहिनी मुख्यालय परिसर में हुई क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अल्मोड़ा चैंपियन बनी। निर्णायक मुकाबले में अल्मोड़ा ने पीलीभीत को 2-1 से हराया। समापन समारोह में वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने विजेता और उप विजेता टीम को पदक एवं ट्राफी प्रदान की। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं खेल भावना बढ़ाने के साथ शारीरिक क्षमता वृद्धि, मानसिक संतुलन, परस्पर सहयोग और प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण को भी मजबूत करती है।

विजेता टीम को पुरुस्कृत करते कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम।

समापन अवसर पर कमांडेंट के अलावा द्वितीय कमान अधिकारी अमित कुमार, उप कमांडेंट शिव राम, सहायक कमांडेंट नवीन कुमार, नीरज चौहान के साथ ही 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़, पीलीभीत और चंपावत के SSB के अधिकारी और जवान मौजूद थे। प्रतियोगिता में क्षेत्रीय मुख्यालय अल्मोड़ा और क्षेत्रीय मुख्यालय पीलीभीत की टीमों ने हिस्सा लिया।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.