Wednesday Feb 4, 2026

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत हुई जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

देवभूमि टुडे

चंपावत। नशामुक्त भारत अभियान के तहत माय भारत चंपावत के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने दमखम दिखाया। गोरलचौड़ मैदान में हुई दौड़ प्रतियोगिता में 400 मीटर बालिका वर्ग में सुनीता महर, कंचन व ऊषा क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहीं। जबकि 800 मीटर बालक वर्ग में नीरज भट्ट प्रथम, हिमांशु नाथ द्वितीय व राहुल तृतीय नंबर पर रहे। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय और रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी ने विजेताओं को मैडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र दिए।

 

इसी प्रकार लंबी कूद में बालक वर्ग में गौरव, संदीप व सूरज, बालिका वर्ग में सोनी, ऊषा नायक व ज्योति गोस्वामी पहले तीन स्थानों पर रहे। रस्साकस्सी बालक वर्ग में चौमेल विजेता और जीआईसी चंपावत उप विजेता रही। खो-खो बालिका वर्ग में चंपावत विजेता और वल्सो उप विजेता रहे। इस मौके पर जिला युवा अधिकारी माय भारत आशीष पाल ने बताया कि यह कार्यक्रम युवाओं में खेल भावना, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, नशा मुक्त भारत अभियान की जागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने के लिए महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में कोच मुकेश टम्टा, जिला क्रीड़ाधिकारी चंदन बिष्ट आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.