Wednesday Feb 4, 2026

BJP के प्रदेश प्रवक्त गुरविंदर सिंह चंडोक की पत्रकार वार्ता

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। BJP के उत्तराखंड के प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार कई मामलों में राष्ट्रीय औसत की अपेक्षा काफी बेहतर प्रदर्शन कर रही है। आज 29 नवंबर को टनकपुर सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता में उन्होंने दावा किया कि अपने काम से मिली स्वीकार्यता और संगठनात्मक ताकत की बदौलत भाजपा की सरकार 2027 का विधानसभा चुनाव जीत कर हैट्रिक बनाएगी।

 

चंडोक ने कहा कि प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि हुई है। वहीं उत्तराखंड का सामाजिक सूचकांक भी बेहतर हुआ है। चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे हैं। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि नकल विरोधी कानून, यूसीसी सहित कई ऐसे ऐतिहासिक कार्य प्रदेश सरकार ने किए हैं, जो पूरे देश में नजीर बने हैं। वार्ता से दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा, जिला पंचायत सदस्य सरस्वती चंद, ज्येष्ठ उप प्रमुख पंडित भुवन चंद्र पांडेय, नगर पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, सह प्रभारी हिमांशु बिष्ट, जिला महामंत्री पूरन महरा, मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता मुरारी, शशांक गोयल, कुमुद जोशी, विनोद गड़कोटी, रीता कलखड़िया आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.