मां पूर्णागिरि मंदिर समिति के लिए शाम 5 बजे तक होगी वोटिंग
साढ़े 7 बजे तक नतीजा आने की संभावना
4 पदों के लिए 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 422 मतदाता
देवभूमि टुडे
चंपावत/पूर्णागिरी धाम। सुविख्यात शक्तिपीठ मां पूर्णागिरी मंदिर की समिति के लिए मतदान खत्म होने में अब करीब 1 घंटा बाकी है। भैरव मंदिर क्षेत्र के पास सेलागाड़ जमरानी के प्राथमिक स्कूल भवन में बने मतदान केंद्र में 27 अक्टूबर की सुबह 8 बजे से शुरू वोटिंग में 3 बजे तक 285 (67.53%)लोगों ने वोट डाला है। पूर्णागिरी के पुजारी तिवारी और पांडेय समुदाय के 422 पुरुष 4 पदों के लिए मैदान में उतरे 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव अधिकारी पूरन चंद्र तिवारी, ग्राम प्रधान पंकज तिवारी व मनोज पांडेय के मुताबिक वोटिंग पूरी तरह निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से हो रही है।





पुरुष ही नहीं, महिला पुलिस भी सुरक्षा में मुस्तैद है। ठुलीगाड़ पुलिस चौकी के प्रभारी हशीश पुरी के नेतृत्व में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात है। अध्यक्ष पद पर सबसे ज्यादा 4 प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि शेष 3 (उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष) पदों पर सीधा मुकाबला है।
इन 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा:
अध्यक्ष: किशन तिवारी, भुवन चंद्र पांडेय, नीरज पांडेय एवं प्रकाश पांडेय।
उपाध्यक्ष: नंदा बल्लभ तिवारी एवं संजू पांडेय।
सचिव: सुरेश तिवारी व गिरीश चंद्र पांडेय।
कोषाध्यक्ष: कैलाश पांडेय व गिरीश चंद्र तिवारी।
© 2026. All Rights Reserved.