Tuesday Dec 16, 2025

बाबू लाल यादव अध्यक्ष और दिनेश चंद्र खर्कवाल महामंत्री चुने गए 

देवभूमि टुडे 

चंपावत/टनकपुर। नेपाल सीमा से लगे टनकपुर में सीमांत पत्रकार संगठन अस्तित्व में आया है। आज 28 नवंबर को मीडिया कर्मियों की बैठक में इस संगठन को गठित किया गया। कहा गया कि पत्रकारों के हितों के अलावा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को मुखरता से उठाने के लिए इस संगठन को बनाया गया है। 

नव निर्वाचित पदाधिकारी।

वरिष्ठ पत्रकार बाबू लाल यादव को संगठन का अध्यक्ष और राष्ट्रीय सहारा के प्रभारी दिनेश खर्कवाल को महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा हिंदुस्तान के टनकपुर प्रभारी भुवन चंद्र पाटनी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दीपक फुलेरा को उपाध्यक्ष, विनय शुक्ला को सचिव, मंयक पंत को कोषाध्यक्ष और विनोद पाल को मीडिया समन्वयक चुना गया है। सभी पदों पर चुनाव सर्वसम्मति से हुए। बैठक में मीडिया कर्मियों के हितों के लिए काम करने, जन हित के मुद्दों को बेबाकी से उभारने, पत्रकारिता की विश्वसनीयता को बहाल करने के लिए प्रभावी उपाय करने सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। 




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2025. All Rights Reserved.