Wednesday Dec 17, 2025

ग्राम पंचायत की पहली खुली बैठक में लोगों से सुझाव और सहयोग मांगा 

देवभूमि टुडे 

चंपावत। ग्राम प्रधान रेखा भट्ट ने कहा कि अमकड़िया ग्राम पंचायत को विकास सहित विभिन्न मानकों में आदर्श बनाया जाएगा। पंचायत की पहली बैठक में उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और सुझाव से अमकड़िया आदर्श ग्राम पंचायत बनाएंगे ग्रामीणों की समस्या के समाधान का संजीदगी से प्रयास किया जाएगा। 

आंगनबाड़ी केंद्र अमकड़िया में सामाजिक कार्यकर्ता जनकवि प्रकाश जोशी शूल के संचालन में हुई ग्राम पंचायत की पहली खुली बैठक में पूर्व ग्राम प्रधान हेत सिंह बोहरा ने विकास कार्यों में सहयोग का भरोसा देने के साथ नव निर्वाचित ग्राम प्रधान रेखा भट्ट, वार्ड सदस्य सीमा, मीना देवी, माधवानंद भट्ट, निर्मला जोशी, हरीश भट्ट, सुनीता देवी और नीरू देवी को बधाई दी। प्रधान और वार्ड सदस्यों का स्वागत किया गया। कहा गया कि खुली बैठक के जरिए लोग बेबाकी से अपने सुझाव रख सकेंगे। 

कविता के जरिए जन कवि शूल ने ग्रामवासियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करते हुए-'नशे को ना, जिन्दगी को हां' के लिए आग्रह किया। 26 नवंबर को हुई पहली बैठक में आंगनबाड़ी सहायिका शांति देवी, पूर्व BDC सदस्य घनश्याम भट्ट, मनोरथ भट्ट, तारादत्त भट्ट, पुष्कर दत्त भट्ट, लल राम, भगीरथ नरियाल, माधवानन्द शर्मा, कमल किशोर, रमेश चंद्र भट्ट, गिरीश चंद्र, अमरनाथ भट्ट, प्रकाश भट्ट, प्रकाश राम, माधवानंद नरियाल, आन सिंह, बचीराम भट्ट, प्रेम बल्लभ भट्ट, तेज सिंह आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2025. All Rights Reserved.