Sunday Mar 1, 2026

27 विद्यार्थियों ने सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा पास की

13 छात्र-छात्राओं ने पांचवीं और 14 छात्र-छात्राओं ने आठवीं की प्रवेश परीक्षा पास की

छात्र-छात्राओं को इन परीक्षाओं के लिए विशेष कोचिंग देता है विद्यालय प्रबंधन: डॉ. मदन सिंह महर

देवभूमि टुडे

चंपावत। ABC आल्मामेटर स्कूल ने सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट डॉ. मदन सिंह महर ने बताया कि ABC आल्मामेटर स्कूल के 27 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश परीक्षा पास की है। इनमें से 13 छात्र-छात्राओं ने पांचवीं और 14 छात्र-छात्राओं ने आठवीं की प्रवेश परीक्षा पास की है।

एडवोकेट डॉ. मदन सिंह महर ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन छात्र-छात्राओं को इन परीक्षाओं के लिए विशेष कोचिंग देता है। जिसके फलस्वरूप ये बच्चों ने ये शानदार उपलब्धि प्राप्त की है। इस बेहतरीन कामयाबी पर प्रधानाचार्या लक्ष्मी तड़ागी, मदन पांडेय, शुभम भंडारी, विजय, ज्योत्सना, एकता अरोरा, महिमा, प्रियंका आदि ने छात्र-छात्राओं को शुभकामना दी है। 

 

इन छात्र-छात्राओं ने पास की प्रवेश परीक्षा:

सपना जोशी, समृद्ध भंडारी, लक्षिता पांडेय, प्रांजल भट्ट, राहुल पांडेय, गुंजन अधिकारी, यश राय, विग्रेश मतांग, आरोही गोस्वामी, शौर्य ओझा, दिव्यांशु गोस्वामी, रविराज सिंह अधिकारी, वन्या पुरोहित, अंबर गुप्ता, पारस सिंह बोहरा, रोहित बोहरा, सूर्यांस भट्ट, प्रियांशी बोहरा, ऋषभ जोशी, आरध्या विश्वकर्मा, रेखा भट्ट, रूद्रांश जोशी, देवाज्ञा रावल, इश्किा महर, साहनी आर्य, शिवांसी रावल और सूर्यांश चंद राजन।

ABC आल्मामैटर स्कूल के छात्र-छात्राएं।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.