शहीद आंदोलनकारियों के संघर्षों को किया गया याद
विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई
विकास पुस्तिका का भी विमोचन हुआ
देवभूमि टुडे
चंपावत। उत्तराखंड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर कलेक्ट्रेट में हुए कार्यक्रम में राज्य निर्माण के लिए अपने प्राणों की बाजी लगाने वाले आंदोलनकारियों के अदम्य साहस को नमन किया गया। वहीं दूसरी ओर जिले के चहुंमुखी विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की झलक भी प्रदर्शित की गई। शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी और डीएम मनीष कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊंची उड़ान विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया। राज्य निर्माण के आंदोलन में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले ऊर्जावान राज्य आंदोलनकारियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।
राज्य आंदोलनकारी बसंत सिंह तड़ागी, एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, बहादुर सिंह फर्त्याल, नवीन मुरारी, मंदीप ढेक, हरगोविंद बोहरा सहित तमाम वरिष्ठ आंदोलनकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। राज्य आंदोलनकारी श्याम नारायण पांडेय, नवीन मुरारी एवं अन्य सेनानियों ने राज्य निर्माण के कठिन दिनों और उन संघर्षों के पलों को ताजा किया, जब युवाओं ने बिना किसी स्वार्थ के एक अलग राज्य के लिए सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने नई पीढ़ी को याद दिलाया कि यह राज्य बलिदानों की नींव पर खड़ा है, इसलिए इसकी अस्मिता और विकास की रक्षा करना हर एक की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का संचालन जीवन चंद्र कलौनी ने किया।










सम्मानित किए गए उम्दा काम करने वाले:
यूपीसीएल दो लाइनमैन, 10 समर्पित पर्यावरण मित्र, तीन पंप ऑपरेटर्स, पांच गैंग मैन समेत विभिन्न विभागों के अन्य कार्मिक। इसके अलावा मुख्यमंत्री बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित घुरचुम गांव की बालिका माया कांडपाल को भी सम्मानित किया गया।
लगाए गए विभागीय स्टॉल:
चंपावत। कार्यक्रम के दौरान डीएम मनीष कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। कृषि, उद्यान, पशुपालन, भेषज, रेशम, चिकित्सा, बाल विकास, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उद्योग, आयुर्वेद, होम्योपैथी सहित तमाम विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पहुँचना चाहिए।
मौजूद थे ये लोग:


दर्जा मंत्री सुभाष बगौली, हेमा जोशी, किरन देवी, मनोज कालाकोटी, केएमवीएन के निदेशक रोहित बिष्ट, नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, सीडीओ अजय सिंह, एडीएम कृष्णनाथ गोस्वामी, एपीडी विमी जोशी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, जन प्रतिनिधि आदि।
© 2026. All Rights Reserved.