Thursday Nov 27, 2025

कांग्रेस ने लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की रक्षा के लिए संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया  

देवभूमि टुडे 

चंपावत/लोहाघाट। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की रक्षा के लिए संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया। संविधान दिवस पर 26 नवंबर को बलाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने कहा कि संविधान दिवस पर कांग्रेस लोगों से संविधान को बचाने की अपील कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लोकतांत्रिक संस्थाओं और संविधान की मूल भावना के सामने तमाम चुनौतियां हैं। 

बैठक में वोट चोरी के आरोपों से लेकर, जांच एजेंसियों के दुरुपयोग, चुनावी हेराफेरी सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की रक्षा का संदेश आम लोगों तक पहुंचाने के साथ संविधान की पुस्तकें युवा साथियों को दी, ताकि समाज को संविधान की जानकारी मिल सके। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान जीवन सिंह बिष्ट, रोहित सिंह बिष्ट, मोहित बिष्ट, शिवानी बिष्ट, भावना बिष्ट, सागर माहरा, रोहन माहरा, सुंदर सिंह, बसंत सिंह, मोहन सिंह आदि से जन संपर्क किया गया।



Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2025. All Rights Reserved.