Wednesday Feb 4, 2026

जंगल से लौट रही थी ग्राम प्रहरी की पत्नी किरन देवी 

पाटी विकासखंड के धरसौं ग्राम पंचायत का वाकया 

देवभूमि टुडे 

चंपावत/पाटी। पाटी विकासखंड के धरसौं ग्राम पंचायत में जंगल से लौट रही एक महिला की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतक क्षेत्र के ग्राम प्रहरी की पत्नी थी। इस वाक्ये से परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र में भी गम का माहौल है। 

 

किरन देवी। (फाइल फोटो)

 

जानकारी के मुताबिक आज 26 नवंबर की अपराह्न पाटी के धरसौं ग्राम पंचायत के ग्राम प्रहरी की पत्नी किरन देवी जंगल गई थी। जंगल से लौटते वक्त किरन देवी का रास्ते में एकाएक संतुलन बिगड़ा और वह करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 

घटना की सूचना मिलने पर पाटी के ब्लॉक प्रमुख शंकर सिंह अधिकारी ने मौके पर पहुंच परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मृत महिला के पति कुशल राम ग्राम प्रहरी हैं। रीठा साहिब थाने के मुताबिक घटना की पुलिस को अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.