उत्तराखंड कांग्रेस के महामंत्री आनंद रावत ने BJP सरकार पर साधा निशाना
भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ होगा आंदोलन
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पुत्र और उत्तराखंड कांग्रेस के महामंत्री आनंद रावत ने BJP सरकार पर निशाना साधा है। लोहाघाट में आज 26 नवंबर को हुई पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि CM पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली BJP सरकार की ह योजनाएं पूरी तरह विफल साबित हुई है। यह राज्य की पहली ऐसी सरकार है, जिसके कार्यकाल में कोई भी योजना सफल नहीं हो पाई।
रावत ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में BJP को शिकस्त दे कांग्रेस फिर से सत्ता पर काबिज होगी। पार्टी गांव-गांव और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का काम कर रही है। कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। सरकार की नाकामियों को जनता के बीच ले जाया मुख्यमंत्री नकल विरोधी कानून को ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हैं, लेकिन इसके बावजूद बार-बार पेपर लीक हो रहे हैं और नौबत CBI जांच तक पहुंच रही है। रावत ने कहा कि ऐसे में मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।
प्रदेश महामंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में राज्य में 5 राजकीय मेडिकल कालेज स्थापित किए गए थे, लेकिन 2017 से अब तक BJP सरकार ने एक भी नया मेडिकल कालेज नहीं खोला। इससे साफ है कि सरकार के पास स्वास्थ्य सेवाओं का कोई रोडमैप नहीं है।
© 2025. All Rights Reserved.