Thursday Nov 27, 2025

JJB सदस्य शूल ने अमकड़िया ग्राम पंचायत की बैठक में नशे के खिलाफ किया जागरूक 

नशामुक्त ग्राम पंचायत की पहल 

देवभूमि टुडे 

चंपावत। आज संविधान दिवस के दिन अमकडिय़ा की पहली ग्राम पंचायत में एक नेक पहल हुई। नशे के खिलाफ मुखर आवाज और JJB (किशोर न्याय बोर्ड) के सदस्य जनकवि प्रकाश जोशी शूल ने नशे के खिलाफ जागरूक किया। नव निर्वाचित ग्राम प्रधान और वार्ड सदस्यों से नशामुक्त ग्राम पंचायत बना पूरे जिले के लिए उदाहरण बनाने का आह्वान किया। 

चंपावत विकासखंड की अमकड़िया ग्राम पंचायत में जनकवि शूल ने कहा कि नशामुक्त व्यक्ति परिवार की प्रगति में सहायक तो नशामुक्त परिवार अपने परिवेश एवं समाज की उन्नमि में सहायक होता है। नशामुक्त परिवेश, समाज देश की प्रगति में सहायक होता है।

ग्रामीणों ने शूल के अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाजसेवी शूल लंबे समय से निरंतर नशामुक्त परिवेश/समाज बनाने के लिए प्रयासरत हैं, जो कि प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय है। ग्राम प्रधान रेखा भट्ट, वार्ड सदस्य निर्मला जोशी, सुनीता देवी, सीमा देवी, मीना देवी, नीरू बोहरा, हरीश भट्ट, माधवानंद भट्ट ने ने नशामुक्त ग्राम पंचायत बनाने के लिए प्रतिबद्धता जताई। अंत में इस कविता के जरिए लोगों को प्रेरित किया गया। 

नशा है करता नाश इसको शान ना समझो,

लेता है ये तो फांस इसको शान ना समझो।

कहता है जो भी आपसे कि त्याग दो नशा,

हितैषी हैं वो आपके इसे अपमान ना समझो।

तन को नाशे मन को नाशे धन को ये नाशे,

सुख छीन के परिवार का अमन को ये नाशे।

अवनति का मूल दु:खों का शूल त्याग दो इसे,

पत्नी भी तुमको मानेगी भगवान ना समझो।

जनकवि प्रकाश जोशी शूल



Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2025. All Rights Reserved.