Sunday Mar 22, 2026

चंपावत जिले में संविधान की उद्देशिका का वाचन हुआ  

DM मनीष कुमार ने दिलाई शपथ 

देवभूमि टुडे 

चंपावत। संविधान दिवस के अवसर पर आज 26 नवंबर को जिले में विभिन्न कार्यालयों, संस्थानों, विभागों, शैक्षिक परिसरों एवं संगठनात्मक इकाइयों में भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया। 

कलक्ट्रेट में हुए मुख्य कार्यक्रम में DM मनीष कुमार ने उद्देशिका का वाचन कर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को संविधान के प्रति निष्ठा, समर्पण एवं कर्तव्य पालन की शपथ दिलाई। DM ने भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों, न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व की भावना को जीवन और कार्य शैली में अपनाने का आह्वान किया। कहा कि संविधान सिर्फ एक दस्तावेज नहीं, बल्कि समावेशी, सशक्त और प्रगतिशील भारत की आधारशिला है। 

कार्यक्रम में CDO डॉ. जीएस खाती, ADM कृष्णनाथ गोस्वामी, CEO मेहरबान सिंह बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, नागरिक मौजूद थे। जिले के अन्य कार्यालयों, विकासखंड मुख्यालयों, स्कूलों, संस्थानों में भी अनुशासित वातावरण में संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया और संविधान दिवस मनाया गया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.