Tuesday Jun 9, 2026

चंपावत रोजगार मेले में 6 अन्य अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया

क्वैस कॉप प्राइवेट लिमिटेड पंतनगर के प्रतिनिधियों ने लिया युवाओं का साक्षात्कार

देवभूमि टुडे

चंपावत। जिला सेवायोजन कार्यालय चंपावत में लगे रोजगार मेले में 26 युवाओं को निजी कंपनी में नौकरी के लिए चयनित किया गया है। क्वैस कॉप प्राइवेट लिमिटेड (टाटा मोटर्स कंपनी) पंतनगर के प्रतिनिधियों ने युवाओं का साक्षात्कार लिया। 16 मई को आयोजित रोजगार मेले में कुल 42 अभ्यर्थियों ने नौकरी के लिए आवेदन किया। साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया के बाद 26 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से रोजगार के लिए चयनित किया गया। इसके अलावा 6 अन्य अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

रोजगार मेला।

जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने बताया कि कंपनी जल्द ही इन्हें नियुक्ति पत्र सौंपेगी।  रोजगार मेले में कंपनी प्रतिनिधि दिनेश चंद्र और राकेश शर्मा के साथ-साथ विभाग के सेवायोजन विभाग के दीपक वर्मा, केएस सौन, हीराबल्लभ कुलेठा, पूनम वर्मा, चंद्रशेखर जोशी और दिनेश चंद्र जोशी आदि का सहयोग रहा।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.