Sunday Mar 22, 2026

चंपावत GPO की सेवाएं बीते 24 घंटे से ठप 

UPS फुंकने से ठप हुआ कामकाज 

देवभूमि टुडे 

चंपावत। चंपावत GPO ( प्रधान डाकघर) की सेवाएं बीते 24 घंटे से ठप हैं। इससे लोगों को दुश्वारी झेलनी पड़ी। UPS फुंकने की वजह से ये नौबत आई। इस कारण लेनदेन सहित तमाम अन्य  कामकाज बुरी तरह से प्रभावित रहा। 

 

जिला मुख्यालय के डाकघर में कल 24 नवंबर अपरान्ह से कामकाज पर ब्रेक लगा है। आज  मंगलवार को भी दिनभर कामकाज नहीं हो सका। डाकघर में रोजाना करीब 40 लाख रुपये का लेनदेन होता है। लोगों को पोस्ट ऑफिस से मायूस लौटना पड़ा। विभाग ने विकास भवन स्थित डाकघर से अस्थाई व्यवस्था जरूर की, लेकिन इससे भी बहुत राहत नहीं मिली। 

चंपावत के पोस्ट मास्टर आईडी जोशी का कहना है कि मैकेनिक को बुलाया गया है। उम्मीद जताई गई है कि कल बुधवार से कामकाज शुरू हो जाएगा।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.