Wednesday Feb 4, 2026

ग्राम पंचायत उप चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद  प्रधानों एवं ग्राम पंचायत सदस्यों की शपथ हुई 

देवभूमि टुडे 

चंपावत। ग्राम पंचायत सदस्यों की उप चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज 25 नवंबर को ग्राम प्रधानों एवं ग्राम पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण हुआ। उप चुनाव के जरिए चंपावत जिले के चारों विकासखंडों में रिक्त 1702 पदों में से 1607 वार्ड सदस्यों के चुनाव हुए। जिले के 2286 ग्राम पंचायत सदस्यों में से अब सिर्फ  95 पद खाली हैं। 

इस साल जुलाई में हुए त्रिस्तरीय पंचायती आम चुनावों में चंपावत जिले के 312 ग्राम पंचायतों में से महज 49 का ही अब तक गठन हो सका था। लेकिन अब सभी 312 पंचायतों का गठन हो गया है। गठन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब ग्राम पंचायत का विकास कार्य एवं दूसरे कामकाज भी शुरू हो सकेंगे।

 

नेपाल सीमा से लगी पोथ ग्राम पंचायत की प्रधान निशा सामंत, मथियाबाज के प्रधान संदीप जोशी, सिलाड़ की किरण देवी, डांडा मल्ला के किशोर कुमार, बुड़म के प्रहलाद राम, नौलापानी की गीता देवी आदि ने शपथ ली। शपथ क्षेत्रीय ग्राम विकास अधिकारी जीवन गिरी ने दिलाई।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.