पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच के तत्वावधान में दिल्ली को रवाना हुए कर्मचारी
कल 25 नवंबर को दिल्ली के जंतरमंतर पर करेंगे प्रदर्शन
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। NMOPS (पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच) के आह्वान पर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर चंपावत जिले के कर्मचारी आज 24 नवंबर की सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। ये कर्मचारी जंतर-मंतर पर कल 25 नवंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय प्रदर्शन में शामिल होंगे।
रवाना होने से पहले हुई सभा में एनएमओपीएस के मंडल उपाध्यक्ष कैलाश फर्त्याल ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का संवैधानिक एवं न्यायोचित
अधिकार है। इसे वापस पाने के लिए हम अंतिम सांस तक संघर्ष करते रहेंगे। जिला महामंत्री प्रकाश तड़ागी ने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ वर्तमान कर्मचारियों का नहीं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के सुरक्षित भविष्य की लड़ाई है। कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। रवाना होने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष संजय कुमार, नरेश जोशी, किशोर पंगरिया, नरेश बोहरा, पीतांबर पांडेय, डुंगरदेव जोशी, उमेश जोशी, दिनेश फर्त्याल सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल थे।
© 2025. All Rights Reserved.