टनकपुर पावर स्टेशन NHPS सभागार में जेंडर संवेदीकरण कार्यशाला में शामिल हुईं गीता धामी
पावर स्टेशन प्रमुख ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया स्वागत
देवभूमि टुडे
चंपावत/बनबसा। टनकपुर पावर स्टेशन NHPC सभागार में हुई जेंडर संवेदीकरण कार्यशाला में महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी और सेवा संकल्प (धारिणी) फाउंडेशन की मुखिया गीता धामी ने संवाद किया। उन्होंने महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पादों, नवाचारों का निरीक्षण किया। महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में हस्तशिल्प एवं स्थानीय उत्पादों का निर्माण कर रही हैं, जिससे उनकी आजीविका में वृद्धि हुई है।




गीता धामी ने कहा कि महिलाओं का सशक्तीकरण सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्हें खुशी है कि इस दिशा में बहनें आत्मविश्वास और कार्यकुशलता प्रदर्शित कर निरंतर प्रगति कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही ‘लखपति दीदी योजना’ से महिलाएं सशक्त हो रही हैं। स्वयं सहायता समूहों को बिना ब्याज ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं।
इस अवसर पर सेवा संकल्प (धारिणी) फाउंडेशन ने महिलाओं को उपहार सामग्री भेंट कर प्रोत्साहित किया गया। 24 नवंबर को हुए कार्यक्रम में टनकपुर पावर स्टेशन के महाप्रबंधक ऋषि रंजन आर्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट, पूर्व प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी, सुनीता मुरारी, सुधा बिष्ट, रुचि धस्माना आदि उपस्थित रहे।
© 2025. All Rights Reserved.