Monday Nov 24, 2025

उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड कर्मचारी संघ एवं कृषि उत्पादन मंडी समिति कर्मचारी संघ की बैठक 

सेवा नियमावली, ACP के प्रकरणों सहित विभिन्न मांगों को लेकर अफसरों से मिलेगा संयुक्त प्रतिनिधिमंडल 

देवभूमि टुडे 

चंपावत/काशीपुर। उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड कर्मचारी संघ एवं कृषि उत्पादन मंडी समिति कर्मचारी संघ ने शासन में लंबित सेवा नियमावली और ACP के प्रकरणों के समाधान की मांग की है। बैठक में मंडी समितियों में अध्यक्ष एवं सदस्य नियुक्त किए जाने, मंडी के सभी रिक्त पदों पर नियुक्ति के साथ-साथ अन्य कर्मचारियों से जुडे मुद्दों का समय पर समाधान के लिए आवाज उठाई गई।

निर्णय लिया गया कि शासन स्तर पर लंबित सेवा नियमावली एवं ACP एवं मंडी समितियों के अध्यक्ष व अन्य सदस्यों की नियुक्त करने तथा बोर्ड के रिक्त सभी उपाध्यक्ष सहित सभी सदस्यों की नियुक्ति के लिए शासन को ज्ञापन एवं मांगों के लिए एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल गठित किया जाएगा। साथ ही मंडी समितियों एवं बोर्ड के रिक्त पदों पर पदोन्नति किए जाने के लिए प्रबंध निदेशक से अनुरोध किए जाने का निर्णय लिया गया। प्रकरणों के निस्तारण नहीं होने की दशा मे आंदोलन किए जाने पर भी विचार किया गया।

23 नवंबर को हुई बैठक में उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, उत्तराखंड कृषि उत्पादन मंडी समिति कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर, मंडलीय अध्यक्ष मनमोहन सिंह महरा, मंडलीय महामंत्री नारायण सिंह  के अलावा प्रकाश चंद्र पंत, चंदन सिंह डोगरा, रमेश चंद्र, गोपाल दत्त जोशी, अजीत कुमार, देवेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह, र्कीति जोशी, अनूप कुमार आदि ने हिस्सा लिया।



Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2025. All Rights Reserved.