Tuesday Dec 16, 2025

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिन्याड़ी में हुआ वाकया .

दिनदहाड़े एनएच पर घूम रहे थे तेंदुए के 3 बच्चे 

देवभूमि टुडे 

चंपावत। यहां एक शावक (तेंदुआ का बच्चा) की एक वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच जरूरी कार्रवाई कर रही है। 

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिन्याड़ी में आज 23 नवंबर को तेंदुए का एक बच्चा एक अनजान वाहन की चपेट में आ गया। शावक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि एनएच पर इस स्थान से तीन शावक घूम रहे थे। इसी दौरान ये दुर्घटना हुई। रास्ते से गुजर रहे पर्यावरण प्रेमी और चंपावत के पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल ने इस मामले की जानकारी दी। 

 

उप प्रभागीय वनाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद बूम रेंज के वन क्षेत्राधिकारी गुलजार हुसैन से जांच करने को कहा गया है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच जरूरी कार्रवाई कर रही है। उप प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि शावक का पोस्टमाटर्म कराने के बाद कल शव को जलाया जाएगा। साथ ही घटना की प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2025. All Rights Reserved.