Wednesday Feb 4, 2026

दूबड़ समिति में हुए भ्रष्टाचार को उजागर करते हुए उत्तराखंडी ने डेढ़ माह तक किया था आंदोलन 

सबका विकास पार्टी की संस्थापक सदस्य हैं मंती देवी 

देवभूमि टुडे 

चंपावत। भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर इस साल सुर्खियों में रही दूबड़ बहुद्‌देश्यीय साधन सहकारी समिति में मंती देवी निर्विरोध सभापति चुनी गईं। वे सितंबर 2025 में बनी सबका विकास पार्टी की संस्थापक सदस्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश शर्मा उर्फ नरेंद्र उत्तराखंडी की मां हैं। 20 नवंबर को हुए चुनाव में उनके अलावा भगवती देवी समिति की उप सभापति निर्वाचित हुई। 

 

उत्तराखंडी ने इस साल दूबड़ समिति में हुए भ्रष्टाचार को उजागर करते हुए डेढ़ महीने तक आंदोलन किया था। जिसके बाद मामले की जांच के बार समिति के तत्कालीन सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.