Wednesday Feb 4, 2026

इंग्लैंड से कोरियर से आया 6 माह पूर्व खोया Mobile Phone 

SP अजय गणपति ने फोन स्वामी की पत्नी को लौटाया फोन 

देवभूमि टुडे 

चंपावत। चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक के पटन गांव के एक शख्स का 6 माह पूर्व खोए मोबाइल फोन को पुलिस ने बरामद कर लिया है। खास बात यह कि यह फोन भारत से बाहर इंग्लैंड से बरामद हुआ। अब इस मोबाइल फोन को SP अजय गणपति ने फोन स्वामी की पत्नी को सौंपा। 

पुलिस के मीडिया ग्रुप से मिली जानकारी के मुताबिक पाटी के कमल सिंह ने इस साल 15 मई को मोबाइल फोन (Vivo Y16)   खोने की शिकायत पाटी थाने में दर्ज कराई थी। चंपावत पुलिस ने CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल की मदद से खोए फोन को ट्रेस किया। यह फोन इंग्लैंड में एक्टिव पाया गया। पुलिस ने फोन के वर्तमान मालिक मोहित कालरा से संपर्क कर फोन रिकवर करवाया। कालरा ने फोन को कोरियर के जरिए यहां भिजवाया। 21 नवंबर को फोन को मोबाइल स्वामी कमल सिंह की पत्नी दीपा बोहरा के सुपुर्द किया गया। बोहरा ने फोन वापस मिलने पर चंपावत पुलिस का शुक्रिया किया है।  CEIR का उपयोग खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रैक और ब्लॉक करने के लिए किया जाता है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.