Wednesday Dec 17, 2025

लोहाघाट में दो दिनी जनपदीय संस्कृत प्रतियोगिता संपन्न  

संस्कृत नाटक में मां वाराही संस्कृत महाविद्यालय देवीधुरा रहा अव्वल 

देवभूमि टुडे 

चंपावत/लोहाघाट। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के तत्वाधान में आयोजित दो दिनी जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता संपन्न हो गई। समापन मुख्य अतिथि गीतांजलि सेवा समिति अध्यक्ष सतीश चंद्र पांडेय के प्रतिनिधि योगेश पांडेय ने किया। अव्वल रहे छात्र राज्य प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। वरिष्ठ वर्ग के संस्कृत नाटक में मां वाराही संस्कृत महाविद्यालय देवीधुरा, जीआईसी दयारतोली, पीएमश्री जीआईसी पाटी, समूहगान में मां वाराही संस्कृत महाविद्यालय देवीधुरा, दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज इंद्रपुरी, जीआईसी दयारतोली क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे।

आशु भाषण में मोहित चंद, अभिषेक जोशी, प्रिया पांडेय, श्लोकोच्चारण में पंकज जोशी, जानकी, संगीता, वाद-विवाद प्रतियोगिता में दीया रावत-प्रियांशु जोशी, गायत्री पांडेय-प्रिया पांडेय व मनीषा जोशी-मनन खर्कवाल क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे।

विशिष्ट अतिथि राजू गड़कोटी, नीरज पंत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी, डॉ. कमलेश शक्टा, प्रधानचार्या नीता लोहनी रहे। जनपद संयोजक वेद प्रकाश पंत ने सभी का आभार जताया। हरीश कलौनी, पंचदेव पांडेय, व राजू शंकर जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में सह संयोजक सामश्रवा आर्य, भगवान जोशी के अलावा गोपाल दत्त पंतोला, कमल जोशी, भगवान जोशी तथा निर्णायक एवं हेम पांडेय, हरिहर भट्ट, गोकुलानंद भट्ट, ललित मोहन, प्रकाश चन्द्र उपाध्याय, ओम प्रकाश जोशी, दीपा पांडेय, रमेश जोशी, लीला कांडपाल, विद्यासागर लोहनी, नवीन जोशी, दिनेश जोशी, प्रदीप ढ़ेक, भुवन चंद्र पंत, नीरज जोशी आदि ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2025. All Rights Reserved.