Wednesday Dec 17, 2025

चंपावत जिले में सैलपेडू ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 7 में कमला ने कविता को शिकस्त दी 

देवभूमि टुडे 

चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट विकासखंड के सैलपेडू ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 7 चुनावी बाजी कमला देवी ने जीती। नजदीकी मुकाबले में उन्होंने कविता देवी को 3 वोटों से शिकस्त दी। खंड विकास अधिकारी कवींद्र सिंह रावत ने बताया कि कमला देवी को 40 और कविता देवी को 37 वोट मिले। 2 वोट अवैध पाए गए। 

महिला आरक्षित इस सीट पर 20 नवंबर को हुए मतदान में 179 मतदाताओं में से 79 (44.13 %) ने वोट डाला था। लोहाघाट विकासखंड कार्यालय में मतगणना आज शनिवार सुबह 8 बजे से शुरू हो एक घंटे से भी कम समय में पूरी कर ली गई। 

 

इस साल जुलाई में हुए त्रिस्तरीय पंचायती आम चुनावों में चंपावत जिले के 312 ग्राम पंचायतों में से महज 49 का ही अब तक गठन हो सका था। 1606 पदों के निर्विरोध चुनाव सहित कुल 1607 वार्ड सदस्यों के चुनाव के बाद अब सदस्यों की महज 95 पद खाली हैं। चंपावत जिले में 312 ग्राम पंचायतों के 2286 ग्राम पंचायत सदस्य हैं।  

इन चुनावों के बाद जिले की सभी 312 ग्राम पंचायतों का गठन होने का रास्ता साफ हो गया है। इन उपचुनावों में लोहाघाट ब्लॉक के 270, चंपावत के 618, पाटी के 517 और बाराकोट विकासखंड के 201 ग्राम पंचायत सदस्यों का उपचुनाव के बाद पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका हैं।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2025. All Rights Reserved.