Tuesday Dec 16, 2025

देवभूमि टुडे

चंपावत। DElEd (डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजुकेशन) की परीक्षा आज 22 नवंबर को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। परीक्षा ढाई घंटे तक चलेगी। प्रशासन ने नकलरहित एवं शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए सभी बंदोबस्त किए हैं। 

परीक्षा केंद्रों से 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लगाने के अलावा सभी केंद्रों पर विशेष चेकिंग व्यवस्था की गई है। मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि चंपावत जिले के 10 (चंपावत में 3 और टनकपुर में 7) केंद्रों में होने वाली इस परीक्षा में कुल 2051 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2025. All Rights Reserved.