चंपावत जिले में सैलपेडू ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 7 में 20 नवंबर को हुआ था मतदान
179 मतदाताओं में से 79 ने किया था मतदान
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट विकासखंड के सैलपेडू ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 7 का चुनाव परिणाम आज 22 नवंबर को गिनती शुरू होने के एक घंटे के भीतर आ जाएगा। महिला आरक्षित इस सीट पर कविता देवी और कमला देवी की किस्मत का फैसला होना है।
20 नवंबर को हुए मतदान में 179 मतदाताओं में से 79 (44.13 प्रतिशत) ने वोट डाला था। लोहाघाट विकासखंड कार्यालय में मतगणना आज शनिवार सुबह 8 बजे से शुरू होगी।
चंपावत जिले में 312 ग्राम पंचायतों के 2286 ग्राम पंचायत सदस्यों में से 1702 पद खाली थे। लेकिन उप चुनाव के बाद अब महज ग्राम पंचायत सदस्यों की 95 सीटें खाली हैं। 1606 पदों के निर्विरोध चुनाव के बाद जिले की सभी 312 ग्राम पंचायतों का गठन हो जाएगा। लोहाघाट ब्लॉक के 270, चंपावत के 618, पाटी के 517 और बाराकोट विकासखंड के 201 ग्राम पंचायत सदस्यों का उपचुनाव के बाद पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका हैं।
© 2025. All Rights Reserved.