Sunday Jun 21, 2026

टनकपुर के ककरालीगेट के पास हुई दुर्घटना 

टनकपुर उप जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर 

देवभूमि टुडे 

चंपावत/टनकपुर। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ककरालीगेट के पास डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो युवक जख्मी हो गए। उप जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद दोनों युवकों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। 

सौम्य पंत।

                               

जानकारी के मुताबिक आज 21 नवंबर की शाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप के निकट स्कूटी से ककरालीगेट की ओर जा रहे ककरालीगेट निवासी विनय पाठक (36) पुत्र स्वर्गीय हंसा दत्त पाठक और सौम्य पंत (26) पुत्र हरीश पंत निवासी विष्णुपुरी टनकपुर पेट्रोल पंप के पास एक डंपर की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने दोनों चोटिल युवकों को उप जिला अस्पताल में भर्ती किया। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों युवकों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। डॉ. ज्ञानेश्वर यादव ने बताया कि बताया विनय का पांव फैक्चर है। जबकि सौम्य के पेट के निचले हिस्से में चोट आई है। दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद हल्दवानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विनय पाठक।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.