UPNL कर्मियों पर एस्मा लगाने से भड़के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका सरकार का पुतला
देवभूमि टुडे
चंपावत/देवीधुरा। UPNL (उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड) कर्मियों पर उत्तराखंड सरकार द्वारा एसमा (उत्तराखंड आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम) और No Work No Pay लागू किए जाने से कांग्रेस भड़क गई है। इससे नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने BJP सरकार का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने देवीधुरा बाजार में सरकार के फैसले के खिलाफ नारेबाजी कर इसे अलोकतांत्रिक कदम बताया। कहा कि एसमा का निर्णय जल्द वापस नहीं लिए जाने पर कर्मचारियों के समर्थन में कांग्रेस आंदोलन करेगी। वक्ताओं ने कहा कि कम सुविधाओं में काम करने वाले UPNL के ये वही कर्मचारी हैं, जिनके जरिए लंबे समय से प्रदेश की स्वास्थ्य, सुरक्षा, प्रशासनिक और तकनीकी व्यवस्थाओं को संभालते आए हैं।
विरोध प्रदर्शन में प्रियांशु बोहरा, हिमांशु मेहता, त्रिभुवन चम्याल, मुकेश जोशी, रमेश राम, नंद किशोर, मनोज मेहता, दीपक चंद्र, नरेंद्र, नाथ सिंह, गंगा सिंह, मुरली मनोहर, कैलाश चंद्र, योगेश कुमार, प्रमोद बड़ेला, पवन, अनिल बोहरा आदि शामिल थे।
© 2025. All Rights Reserved.