UKSSSC की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा
चंपावत जिले के 10 केंद्रों में पंजीकृत थे 3417 अभ्यर्थी
21 सितंबर 2025 को हुई परीक्षा निरस्त होने के बाद दुबारा हुआ है यह इम्तिहान
किसी को आसान तो बहुतों को कठिन लगा पेपर
देवभूमि टुडे
चंपावत। UKSSSC (उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) द्वारा आयोजित CGL (संयुक्त स्नातक स्तरीय) परीक्षा आज 14 जून को संपन्न हुई। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि जिले के सभी 10 केंद्रों में परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी और पूरी तरह नकलरहित हुई। डीएम ने खुद भी कई केंद्रों की व्यवस्था का मुआयना किया। मुख्य शिक्षाधिकारी मान सिंह ने बताया कि चंपावत जिले में 3417 अभ्यर्थियों में से 2151 ने परीक्षा दी। कई अभ्यर्थियों को यह पेपर 21 सितंबर की अपेक्षा कठिन लगा तो बहुतों को आसान।



सभी केंद्रों में परीक्षार्थियों की मैटल डिटेक्टर से जांच हुई। बीएनएस की धारा 163 लागू होने के अलावा सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त था। एडीएम केएन गोस्वामी, एसडीएम विपिन चंद्र पंत, नीतू डांगर ने विभिन्न केंद्रों की व्यवस्था का मुआयना किया। प्रवेशपत्र दिखाकर अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क आवाजाही की सुविधा थी। CGL परीक्षा चंपावत जिले के दो (चंपावत के जवाहर नवोदय विद्यालय, जीजीआईसी, जीआईसी व चंपावत सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय कैंपस और लोहाघाट के जीजीआईसी, जीआईसी, राजकीय पीजी कॉलेज, राजीव नवोदय विद्यालय, राजकीय पॉलीटेक्रिक और डायट) शहर चंपावत और लोहाघाट के कुल 10 केेंद्रों में 3417 अभ्यर्थियों में से 2151 ने इम्तिहान दिया। प्रशासन और पुलिस ने निष्पक्ष और नकल रहित परीक्षा के पुख्त प्रबंध किए गए थे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने सभी केंद्रों का मुआयना किया। CGL की यह परीक्षा 21 सितंबर 2025 को हुई थी। जिसे पेपर लीक के आरोपों के बाद निरस्त कर दिया गया था। और मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो कर रहा है।
© 2026. All Rights Reserved.