Wednesday Feb 4, 2026

SDM अनुराग आर्य के मुआयने में कई जन सेवा केंद्रों में मिलीं अनियमितताएं 

ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आवंटित कई केंद्रों का शहरी क्षेत्रों से हो रहा संचालन 

देवभूमि टुडे 

चंपावत। नियमों को ताक पर रखा है चल रहे एक CSC (जन सेवा केंद्र) पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। चंपावत के SDM अनुराग आर्य के औचक मुआयने के दौरान एक केंद्र व्यक्तिगत ID के माध्यम से संचालित होता पाया गया। अब इस केंद्र को तत्काल प्रभाव से बंद करवा दिया गया है। 

 

इसके अलावा कई ऐसे CSC भी मिले, जो ग्रामीण क्षेत्र के नाम से शहर में चल रहे थे। यानी ये जन सेवा केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आवंटित होने के बावजूद उन गांवों के बजाय नगर क्षेत्र में संचालित हो रहे थे। नियमों के उल्लंघन के आरोप में ऐसे CSC के लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए SDM ने आख्या भेजी है।  

जिले में संचालित सभी CSC को नियमों, दिशा-निर्देशों और सेवा मानकों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए हैं। SDM अनुराग आर्य ने नियमों की अनदेखी करने वाले जन सेवा केंद्रों के खिलाफ पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.