Friday Nov 21, 2025

सैलपेडू ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 7 में 179 मतदाताओं में से 79 ने किया मतदान  

देवभूमि टुडे 

चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट विकासखंड के सैलपेडू ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 7 के लिए मतदान संपन्न हुआ। निर्वाचन विभाग के मुताबिक 179 मतदाताओं में से 79 (44.13%) ने मतदान किया। महिला आरक्षित इस सीट पर कविता देवी और कमला देवी के बीच सीधा मुकाबला है। मतगणना 22 नवंबर को होगी।

 

इस साल जुलाई में हुए त्रिस्तरीय पंचायती आम चुनावों में चंपावत जिले के 312 ग्राम पंचायतों में से महज 49 का ही अब तक गठन हो सका था। चंपावत जिले में 2286 ग्राम पंचायत सदस्यों में से 1702 पद खाली थे। लेकिन अब 1606 पदों के निर्विरोध चुनाव के बाद जिले की सभी ग्राम पंचायतों का गठन हो जाएगा। लोहाघाट ब्लॉक के 270, चंपावत के 618, पाटी के 517 और बाराकोट विकासखंड के 201 ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। अब महज ग्राम पंचायत सदस्यों की 95 सीटें खाली हैं।



Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2025. All Rights Reserved.