टनकपुर के बूम क्षेत्र का मामला
टनकपुर के हैं दोनों युवक
जल पुलिस चला रही रेस्क्यू ऑपरेशन
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर-पूर्णागिरी मार्ग पर बूम में शारदा नदी में स्नान करने गए दो युवक डूब गए। दोनों युवक टनकपुर के रहने वाले हैं। SDRF (राज्य आपदा राहत फोर्स) और जल पुलिस युवकों की तलाश कर रही है।




जानकारी के मुताबिक टनकपुर के दो युवक नैतिक सक्सेना (18) पुत्र वीर बहादुर सक्सेना वार्ड नंबर 3 निकट अंग्रेजी वाइन शॉप टनकपुर और तरूण सक्सेना (20) पुत्र बाबू राम सक्सेना निवासी वार्ड नंबर 3 बर्मा लाइन टनकपुर आज 22 जून की दोपहर स्नान के लिए बूम के पास शारदा नदी गए थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ा और दोनों पानी के बहाव में डूब गए। आसपास के लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे विफल रहे। सूचना पर जल पुलिस और एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अभी तक उन्हें खोजा नहीं जा सका है।

© 2026. All Rights Reserved.