बनबसा थाना पुलिस की कार्रवाई
देवभूमि टुडे
चंफवत। न्यायालय से जारी NBW (गैर जमानती वारंट) के शत-प्रतिशत निस्तारण व ऑपरेशन प्रहार के तहत संबंधित वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ अभियान जारी है। आज 24 अप्रैल को थाना बनबसा पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी गैर जमानती अधिपत्र का निष्पादन कर 2 वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त अरुण कुमार (24) निवासी आर्मी कैंप फागपुर बनबसा जिला चंपावत हाल वार्ड नंबर 4, टैक्सी स्टैंड टनकपुर और सुरेश राम (35) निवासी ग्राम व पोस्ट चंदनी बनबसा जिला चंपावत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अरविंद कुमार, अपर उप निरीक्षक धीरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल संजय शर्मा और कांस्टेबल जगदीश कन्याल शामिल थे।
© 2026. All Rights Reserved.