Friday May 29, 2026

एआरटीओ मनोज बगोरिया के नेतृत्व में टनकपुर के पूर्णागिरी मार्ग पर की गई

चेकिंग अभियान में हुई कार्रवाई

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। बिना टैक्स चुकाए रोड पर दौड़ रहे 19 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। परिवहन विभाग ने कल 27 मई को ये कार्रवाई की है। इसके अलावा नियम तोड़ संचालित होने वाले 41 अन्य वाहनों पर एक्शन लिया है।

परिवहन विभाग की कार्रवाई।

एआरटीओ मनोज बगोरिया के नेतृत्व में टनकपुर के पूर्णागिरी मार्ग पर चलाए गए चेकिंग अभियान में कुल 60 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। नशे में ड्राइविंग कर रहे 2 वाहनों को सीज किया गया है। ओवरलोडिंग में 26 वाहनों पर चालान किया गया है। बिना टैक्स चुकाए सड़कों पर दौड़ रहे 19 वाहन, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चला रहे 7 चालकं, बिना परमिट के संचालित हो रहे 4 वाहन और बिना फिटनेस के रोड पर दौडऩे वाले 1 वाहन का चालान किया गया। इसके अलावा अन्य नियमों के उल्लंघन में 1 चालान काटा गया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.