Thursday Apr 9, 2026

उत्तराखंड में कुल 19 शिक्षकों का हुआ है चयन, शिक्षक दिवस को दिया जाएगा पुरस्कार, चंपावत जिले से नवीन चंद्र पंत और जहीर अब्बास का हुआ चयन

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार 2025 के लिए 19 शिक्षकों को चयनित किया गया है। 12 शिक्षक प्राथमिक वर्ग, 6 शिक्षक माध्यमिक श्रेणी और 1 शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान से चयनित किए गए हैं। दोनों वर्गों से चंपावत जिले से एक-एक शिक्षक का चयन हुआ है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौड़ाकोट के शिक्षक जहीर अब्बास और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पल्सो के शिक्षक नवीन चंद्र पंत को शिक्षा में नवाचार, बेहतरीन परीक्षा परिणाम और छात्र-छात्राओं के समग्र विकास के लिए चयनित किया गया है। सभी शिक्षकों को इस साल शिक्षक दिवस (5 सितंबर) को पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र के अलावा 10 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। साथ ही चयनित शिक्षकों को 2 साल की सेवा का विस्तार दिया जाता है।

चयनित हुए हैं ये शिक्षक (प्रारंभिक श्रेणी)

1.जहीर अब्बास, राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौड़ाकोट, चंपावत

2.नौ सिंह, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सरवरखेड़ा द्वितीय, जसपुर, यूएसनगर

3.डॉ.श्वेता मजगाई, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय  विजयपुर, कोटाबाग, नैनीताल

4.विक्रम सिंह परिहार, राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय मदकोट, पिथौरागढ़

5.त्रिलोक सिंह अधिकारी, राजकीय जूनियर हाईस्कूल गवाड़, द्वाराहाट अल्मोड़ा

6.विष्णुपाल सिंह नेगी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय  कोटड़ी, रिखणीखाल, पौड़ी

7.लखपत सिंह रावत, राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल चोपता, नारायणबगड़, चमोली

8.पृथ्वी सिंह रावत, राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय  उदकोटी, पुरोला, उत्तरकाशी

9.वीरेंद्र सिंह रावत, राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय  कंडोली अपर, देहरादून

10.रोबिन सिंह, राजकीय प्राथमिक विद्यालय  गोपालपुर, हरिद्वार

11.एमपी सेमवाल, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय  बहेड़ी, भिलंगना, टिहरी गढ़वाल

12.शशिकांत नौटियाल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढौंडिक, अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग

(माध्यमिक श्रेणी)

1.नवीन चंद्र पंत, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पल्सो, चंपावत।

2.वीएस मेहता, भारतीय सैनिक विद्यालय नैनीताल।

3.नरेंद्र सिंह नेगी, जीआईसी जगतेश्वर पाबौ, पौड़ी गढ़वाल।

4.डॉ.सुमन ध्यानी शर्मा, राबाइंका गौचर, चमोली।

5.डॉ.अतुल श्रीवास्तव, जीआईसी भगवानपुर, धारकोट, देहरादून।

6.कमलेश पंवार, जीजीआईसी गुलाब शाहपीर, हरिद्वार।

(प्रशिक्षण संस्थान)

1.जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रवक्ता डॉ. सुबोध सिंह बिष्ट।

शिक्षक नवीन चंद्र पंत।

गणित के कठिन सवालों को सरल तरीके से हल कराते हैं शिक्षक पंत

चंपावत। शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार करने के लिए शिक्षक नवीन चंद्र पंत को शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। पढ़ाई के प्रति समर्पण, अनुशासन और विद्यार्थियों के समग्र विकास मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पंत 2 दशक से अपने शिक्षण कार्य के माध्यम से विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में लगे हैं। सरल तरीके से पढ़ाने की उनकी शैली गणित जैसे कठिन विषय में छात्रों की दिलचस्पी पैदा करने में मददगार हो रही है। शीतावकाश में बोर्ड परिक्षार्थियों के लिए गणित की अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन करने वाले पंत के प्रयासों से विद्यालय के बोर्ड परीक्षा परिणाम में सुधार हुआ है। इस प्रयास का नतीजा यह रहा कि स्कूल के 2 छात्रों ने राज्य मेरिट सूची में जगह बनाई। 2016 से ब्लॉक विज्ञान समन्वयक चंपावत, 2022 से राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक और पिछले साल से जिला विज्ञान समन्वयक की जिम्मेदारी को भी बखूबी निभा रहे हैं।

 

शिक्षक जहीर अब्बास।

पुलिस की नौकरी छोड़ शिक्षण में जुटे हैं जहीर

लोहाघाट। राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौड़ाकोट के सहायक अध्यापक जहीर अब्बास शिक्षा में नवाचार के लिए जाने जाते हैं। उत्तराखंड पुलिस की नौकरी छोड़कर उन्होंने 2012 में अध्यापन कार्य शुरू किया। 2018 से लगातार उनके पढ़ाए छात्र मैथ्स विजार्ड में बेहतरीन प्रदर्शन करते रहे हैं। इसके अलावा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे जवाहर नवोदय, विद्या विज्ञान, मैथ्स विजार्ड आदि में बच्चों का चयन होते रहा है। शिक्षक जहीर अब्बास ने दूरस्थ गांव कायल के स्कूल से अध्यापन कार्य शुरू किया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.