Monday Nov 23, 2026

न्यायिक मजिस्ट्रेट टनकपुर की अदालत का फैसला

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते के बाद दिया गया चेक बाउंस होना एक शख्स को भारी पड़ गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट टनकपुर की अदालत ने नगर निवासी मुकेश सिंह बिष्ट को परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के तहत दोषी पाया। 

अदालत ने आरोपी को दो माह के साधारण कारावास और 2.15 लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। इस राशि में से 2.12 लाख रुपये परिवादी को प्रतिकर के रूप में दिए जाएंगे। अर्थदंड जमा नहीं करने पर एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। ककरालीगेट आमबाग निवासी देव चंद ने यह परिवाद दायर किया था। उनके मुताबिक दोनों के बीच पुराने वादों में लोक अदालत में समझौता हुआ था। इसके बदले मिला 2 लाख रुपये का चेक अपर्याप्त धनराशि के कारण बैंक से लौट आया। विधिक नोटिस के बाद भी भुगतान नहीं हुआ।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.