अवैध लकड़ी बरामदगी मामला
वन विभाग के अधिकारियों के फोन और वाट्सऐप संदेश का जवाब नहीं मिलने से पुष्टि नहीं लेकिन भरोसेमंद सूत्रों ने किया कार्रवाई का दावा
शारदा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी को हल्द्वानी प्रभाग संबंद्ध किया गया
6 जून को टनकपुर की एक टाल के पास जमीन पर दबाए गए सागौन के 63 गिल्टे हुए थे बरामद
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर की एक टाल से 6 जून को बरामद हुए अवैध सागौन की लकड़ी मामले में शारदा रेंज के कई कर्मियों पर कार्रवाई की गई है। अलबत्ता हल्द्वानी प्रभाग के वन अधिकारियों द्वारा मोबाइल फोन रिसीव नहीं करने और वाट्सऐप संदेश का जवाब नहीं मिलने से कावाई की पुष्टि नहीं हो सकी है। अलबत्ता भरोसेमंद सूत्रों ने कार्रवाई का दावा किया है।
जानकारी के मुताबिक रेंज स्तर के एक अधिकारी को संबद्ध और दो कर्मियों को निलंबित किया गया है। शारदा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी को डिवीजन कार्यालय संबद्ध किया गया है। इसके अलावा एक वन दारोगा और एक वन बीट अधिकारी को निलंबित किया गया है। वहीं मेघा सिंह को शारदा रेंज का नया रेंजर बनाया गया है।
टनकपुर में एक टाल से सागौन के 63 गिल्टे जमीन के अंदर छह अलग-अगल जगहों पर गाड़े हुए बरामद हुए थे। इस मामले मेेंं वन विभाग ने टाल स्वामी के खिलाफ वन अधिनियम में मामला दर्ज किया था। वन विभाग की अभिरक्षा के दौरान टाल स्वामी जगदीश तिवारी के फरार होने के आरोप में टनकपुर कोतवाली में भी मुकदमा दर्ज किया गया दी। साथ ही आरोपित की गिरफ्तारी की गई थी। बड़ी मात्रा में अवैध लकड़ी के गिल्टे मिलने पर वन विभाग भी हरकत में आया और विभागीय कारवाई अंजाम दी। इस मामले में अगर कोई विभागीय पक्ष आएगा, तो उसे सार्वजनिक किया जाएगा।
© 2026. All Rights Reserved.