Friday Apr 10, 2026

चंपावत में 24 फरवरी से दो दिनी होली महोत्सव

नशामुक्त होगा होली महोत्सव

कलश संगीत कला समिति की ओर से होने वाले होली महोत्सव की बैठक में तैयारियों का जायजा लिया

देवभूमि टुडे

चंपावत। कलश संगीत कला समिति की ओर से चंपावत शहर में फाल्गुन शुक्ल अष्टमी व नवमी (24 व 25 फरवरी) को होने वाले दो दिनी खड़ी होली महोत्सव में शामिल होने के लिए 15 फरवरी तक होली टीमों का पंजीकरण कराया जाएगा। पंजीकरण के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। होली टीम में 40 से 60 तक होल्यार शामिल हो सकेंगे। हर दल को निर्धारित गणवेश में हिस्सा लेना होगा।

कलश संगीत कला समिति और स्थानीय नागरिकों की तिवारी होटल में आज 8 फरवरी को हुई बैठक में होली महोत्सव की आयोजन की रूपरेखा पर मंत्रणा की गई। जिला पंचायत के सम्मुख लडवाल स्टेट में होने वाला समूचा होली महोत्सव पूरी तरह नशा मुक्त रहेगा। होली महोत्सव के सफल संचालन के लिए आयोजन समिति और चंपावत नगर के संभ्रांत जनों के एक सिस्टम मॉडल को बनाया जाएगा। साथ ही DM से भेंट कर महोत्सव को भव्य रूप दिया जाएगा।

बैठक के बाद मौजूद लोग।

 

बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, पूर्व चेयरमैन विजय वर्मा, BJP के पूर्व जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, राजेंद्र गहतोड़ी, गिरीश चंद्र पंत, दिनेश बिष्ट, देवीलाल वर्मा, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. भुवन चंद जोशी, डॉ. कीर्ति बल्लभ शगटा, सनी वर्मा, महेश जोशी, प्रकाश पांडेय, भूपेंद्र महर, प्रकाश बिनवाल, प्रेम बल्लभ भट्ट, विजय चौधरी,देवीलाल वर्मा, सनी वर्मा, रोहित तड़ागी, सुनील पुनेठा आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.