Sunday Mar 22, 2026

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिंगदा के पास आमने-सामने की टक्कर हुई

6 घायलों में 4 नेपाल के नागरिक 

देवभूमि टुडे

चंपावत/बाराकोट/लोहाघाट। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो वाहनों में सिंगदा के पास आमने-सामने की टक्कर हो गई। भिड़ंत में 6 यात्री घायल हो गए। 2 की हालत गंभीर है। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

जानकारी के मुताबिक धारचूला से सितारगंज जा रही स्कार्पियो कार और टनकपुर से पिथौरागढ़ जा रही एसयूवी कार के बीच आज 9 फरवरी की अपराह्न सीधी टक्कर लग गई। दुर्घटना में भागीरथी एतवाल (42) निवासी नेपाल, पार्वती देवी (55) निवासी नेपाल, नरेश जोशी निवासी महेंद्रनगर, लक्ष्मी महेंद्र नगर, बिसनी देवी (48) सितारगंज औसी वैष्णवी (8) घायल हुए हैं। जानकारी लगने पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को लोहाघाट उप जिला अस्पताल पहुंचाया।

MS डॉ. विराज राठी के मुताबिक दुर्घटना में पार्वती देवी गंभीर रूप से घायल हुई है और भागीरथी देवी का हाथ फैक्चर है। बाकी 4 लोग मामूली  रूप से चोटिल हैं। डॉक्टरों की टीम सभी घायलों का इलाज कर रही है। एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं एक अन्य महिला भागीरथी देवी का हाथ टूट गया है। शेष 4 लोगों को मामूली चोटें आई है। पिथौरागढ़ की ओर जा रही गंभीर जख्मी महिला को पिथौरागढ़ जिला अस्पताल भेज दिया गया।

 




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.