टनकपुर में बैटरी बरामद
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चोरी की गई बैटरी भी बरामद हुई है।
11 जुलाई को वार्ड नंबर एक शारदा घाट निवासी इंद्र प्रकाश कश्यप ने कोतवाली मेें तहरीर देते हुए कहा था कि अज्ञात चोरों ने उसके घर के पास खड़े ई-रिक्शा की बैटरी चोरी कर ली। शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध बीएनएस की धारा 303 (2) के तहत मामला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी। सीओ निहारिका सिंह ने इसके लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया। आज 12 जुलाई को पुलिस ने बैटरी चोरी में शामिल विमलेश और डोरीलाल को चोरी की गई बैटरी के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों उत्तर प्रदेश के उमरिया थाना बरखेड़ा पीलीभीत के रहने वाले हैं। कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि बदामदगी के आधार पर दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 317 (2) की वृद्धि की गई है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक जितेंद्र बिष्ट, हेड कांस्टेबल कमल कुमार, कांस्टेबल जितेंद्र वर्मा शामिल थे।
© 2026. All Rights Reserved.