Wednesday Nov 11, 2026

दोनों अभियुक्त के खिलाफ जारी था वारंट

एक आरोपी को चंपावत दूसरे को टनकपुर से गिरफ्तार किया गया

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। चंपावत जिले की पुलिस ने 2 दिन में 2 फरार आरोपियों को को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी को 10 नवंबर को चंपावत और दूसरे को टनकपुर से गिरफ्तार किया गया।दोनों फरार अभियुक्त के खिलाफ वारंट जारी था।

चंपावत और टनकपुर से पकड़े गए फरार अभियुक्त।

टनकपुर की पुलिस टीम ने उमेश कुमार उर्फ लाटा निवासी वार्ड नंबर 3, टनकपुर के रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के खिलाफ टनकपुर कोतवाली में एनडीपीएस की धारा 8/21/60 के अंतर्गत 2025 में मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक तेज कुमार, कांस्टेबल दीपक रावत शामिल थे। इससे पूर्व 10 नवंबर को भी चंपावत मल्लीहाट से बीएनएस की धारा 305 ए, 62 के एक फरार आरोपी सुरेश प्रसाद निवासी मल्लीहाट चंपावत को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.