चंपावत पुलिस विभाग में 1 निरीक्षक और 4 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने 23 सितंबर को जारी किए स्थानांतरण आदेश
देवभूमि टुडे
चंपावत। पुलिस विभाग में एक इंस्पैक्टर और 4 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने 23 सितंबर को ये स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। चंपावत कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक की जिम्मेदारी दीवान सिंह बिष्ट को दी गई है। वे अभी तक इसी पद पर पंचेश्वर कोतवाली में तैनात थे। चंपावत के कोतवाल प्रीतम सिंह को हरिद्वार अर्धकुंभ मेला ड्यूटी संबद्ध किया गया है।

टनकपुर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक पूरन सिंह तोमर को पंचेश्वर कोतवाली के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। चंपावत पुलिस लाइन के उप निरीक्षक विनय मित्तल को बनबसा का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि बनबसा के एसबओ सुरेंद्र कोरंगा को टनकपुर कोतवाली भेजा गया है। चंपावत कोतवाली की महिला उप निरीक्षक प्रियंका मौर्य को चंपावत बाजार चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
© 2026. All Rights Reserved.