Monday Aug 31, 2026

टनकपुर कोतवाली पुलिस ने दबोचा

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। टनकपुर कोतवाली पुलिस ने गैर जमानती वारंट में वांछित 2 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों वारंटी अभियुक्तों मानवी निवासी चामुंडा मंदिर थाना ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर और हरीश बोरा निवासी बस्तिया टनकपुर को गिरफ्तार किया। 

गिरफ्तार दोनों वारंटियों के खिलाफ जरूरी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। टनकपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत के नेतृत्व में गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक अकरम अहमद, गुरविंदर कौर हेड कांस्टेबल विनोद यादव, कास्टेबल शोभा जोशी और हितेश वर्मा शामिल थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.