Wednesday Dec 17, 2025

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए 

देवभूमि टुडे 

चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। देश की पहली महिला प्रधानमंत्री आयरन लेडी इंदिरा गांधी (19 नवंबर 1917 से 31 अक्टूबर 1984) को 108वीं जयंती पर याद किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में यहां कांग्रेस कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। 

कार्यकर्ताओं ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने और देश सेवा का संकल्प दोहराया। इस दौरान प्रकाश सिंह, सुरेंद्र सिंह ढेक, रिंकू बोहरा, करन टम्टा, अनिल कुमार, सागर माहरा, कमल बोहरा, सचिन माहरा, नन्नू बोहरा, जीवन बिष्ट, लक्ष्मण बिष्ट, सभासद सुरेश फर्त्याल, प्रकाश सिंह, शेखर राय, हरीश राय आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। 

 

टनकपुर, लोहाघाट सहित चंपावत जिले के कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने जयंती पर कार्यक्रम किए। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर देश की तीसरी प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के योगदान का स्मरण किया। कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को फिर से स्थापित करने के लिए पार्टी संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी के नेतृत्व में देश ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर एक नए देश को दुनिया के नक्शे पर दर्ज कराया। निजी बैंकों के राष्ट्रीयकरण से लेकर प्रिवी पर्स तक को खत्म करने का साहस करने वाली देश की पहली महिला प्रधानमंत्री ने नए भारत के विकास में लंबी लकीर खींची। इंदिरा गांधी ने 16 साल तक प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व किया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2025. All Rights Reserved.